देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भोपाल निवासी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह के संबंध प्रतिबंधित संगठनों सिमी (स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) और पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों से भी होने के संकेत मिले हैं। आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) की पूछताछ में फराज ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।