नौकरी छूटी तो टूट गई जीने की आस; भोपाल में 4 महीने से बेरोजगार युवक ने शराब में मिलाकर पिया जहर, बिलखते छोड़ गया पत्नी और 2 मासूम बच्चे

Wait 5 sec.

नीलबड़ स्थित पूजा कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले 4 माह से बेरोजगार होने के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। 10 जून को उसने जहर शराब में मिलाकर पी लिया था।