छत्तीसगढ़ में बीते पांच वर्षों (2021-2026) में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। राजस्व, पंचायत, नगरीय प्रशासन और वन विभाग इसके मुख्य केंद्र रहे हैं। जांच एजेंसियों ने पटवारियों से लेकर इंजीनियरों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (सीएमओ) को रिश्वतखोरी व आय से अधिक संपत्ति के मामलों में दबोचा है।