‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के मुताबिक, दुनिया में लगभग 20-30% लोगों को कभी-न-कभी एलर्जी की समस्या होती है। इसमें आमतौर पर छींक, खुजली या आंखों से पानी आने जैसे लक्षण दिखते हैं। लेकिन कुछ लोगों में यही एलर्जी अचानक ‘एनाफिलैक्सिस’ का कारण बन सकती है। एनाफिलैक्सिस एक गंभीर एलर्जिक रिएक्शन है। इसमें अचानक ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। कुछ मामलों में ऑर्गन फेलियर भी हो सकता है। ‘द जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में हर 100 में से 1-5 लोगों को कभी-न-कभी एनाफिलैक्सिस हुआ है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में एनाफिलैक्सिस की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. रजत गुप्ता, डायरेक्टर, क्रिटिकल केयर, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- एनाफिलैक्सिस क्या है? जवाब- नीचे पॉइंटर्स से समझिए– सवाल- यह सामान्य एलर्जी से कैसे अलग है? जवाब- सामान्य एलर्जी और एनाफिलैक्सिस में बड़ा फर्क इसके लक्षणों की गंभीरता का है। पॉइंटर्स से समझिए- सामान्य एलर्जी एनाफिलैक्सिस सवाल- शरीर में एनाफिलैक्सिस होने पर क्या होता है? जवाब- एनाफिलैक्सिस में इम्यून सिस्टम अचानक ओवररिएक्ट करता है। इसको ऐसे समझते हैं- सवाल- एनाफिलैक्सिस कितनी तेजी से फैलता है? जवाब- इसके लक्षण 5-30 मिनट के भीतर शुरू होते हैं और कुछ ही मिनटों में गंभीर हो जाते हैं। सवाल- क्या हर एलर्जी एनाफिलैक्सिस में बदल सकती है? जवाब- नहीं, ऐसा नहीं होता है। हालांकि, कुछ लोगों में एलर्जी एनाफिलैक्सिस का रूप ले सकती है। इसलिए एलर्जी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर एलर्जी के साथ- सवाल- किन चीजों से एनाफिलैक्सिस हो सकता है? जवाब- एनाफिलैक्सिस आमतौर पर उन चीजों से ट्रिगर होता है, जिनसे शरीर को एलर्जी होती है। ये ट्रिगर्स हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन कुछ कॉमन कारण होते हैं। ग्राफिक में सभी कारण देखिए- सवाल- क्या रोजमर्रा का खाना भी ट्रिगर बन सकता है? जवाब- हां, यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति को किस चीज से एलर्जी है। कुछ लोगों के लिए- जो चीज आमतौर पर सेफ मानी जाती है, वही किसी एलर्जिक व्यक्ति के लिए रिस्की बन सकती है। सवाल- क्या दवाओं से भी एनाफिलैक्सिस हो सकता है? जवाब- हां, कुछ दवाएं भी एनाफिलैक्सिस ट्रिगर कर सकती हैं। सबसे ज्यादा रिस्क कुछ एंटीबायोटिक्स से होता है। जैसे- कुछ लोगों में वैक्सीन या एनेस्थीसिया से भी रिएक्शन हो सकता है। इसलिए अगर किसी दवा से पहले कभी एलर्जी हुई हो तो डॉक्टर को जरूर बताएं। सवाल- क्या ये किसी भी व्यक्ति को हो सकता है? जवाब- हां, एनाफिलैक्सिस किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। हालांकि इसका रिस्क उन्हें ज्यादा होता है, जिन्हें पहले से- कुछ मामलों में, किसी व्यक्ति को पहले कभी कोई एलर्जी न हुई हो, फिर भी गंभीर रिएक्शन हो सकता है। सवाल- एनाफिलैक्सिस के शुरुआती संकेत क्या हैं? जवाब- एनाफिलैक्सिस के शुरुआती संकेत हल्के हो सकते हैं, लेकिन ये तेजी से गंभीर लक्षणों में बदल सकते हैं। नीचे ग्राफिक में सभी शुरुआती संकेत देखिए- सवाल- कौन-से लक्षण दिखते ही तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए? जवाब- कुछ संकेत गंभीर स्थिति का इशारा करते हैं। इसका मतलब है कि तुरंत मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है। ग्राफिक में सभी गंभीर लक्षण देखिए- सवाल- एनाफिलैक्सिस कब जानलेवा हो सकता है? जवाब- इन स्थितियों में एनाफिलैक्सिस जानलेवा हो सकता है– सवाल- एनाफिलैक्सिस कैसे डायग्नोस किया जाता है? जवाब- इसका डायग्नोसिस मुख्य रूप से लक्षणों और टाइमिंग के आधार पर किया जाता है। सवाल- एनाफिलैक्सिस का ट्रीटमेंट क्या है? जवाब- नीचे पॉइंटर्स में देखें– सवाल- क्या एनाफिलैक्सिस का घरेलू इलाज संभव है? जवाब- नहीं, एनाफिलैक्सिस का कोई घरेलू इलाज नहीं है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है। देरी खतरनाक हो सकती है। सवाल- एनाफिलैक्सिस से बचाव के लिए क्या करें? जवाब- एनाफिलैक्सिस से पूरी तरह बचाव संभव नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां अपनाकर एलर्जी का रिस्क कम किया जा सकता है। ग्राफिक में बचाव के टिप्स देखिए- एनाफिलैक्सिस एक जानलेवा एलर्जिक कंडीशन है। थोड़ी सी जागरूकता और तैयारी इस गंभीर स्थिति के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकती है। ………………………………………… ये खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- बड़ी मेडिकल सर्जरी का फैसला कैसे लें:जानें सेकेंड ओपिनियन लेना क्यों जरूरी, पहले अपने डॉक्टर से पूछें ये 10 सवाल फर्ज करिए कि हॉस्पिटल में जांच के दौरान किसी को कैंसर डायग्नोस हुआ। उसने सर्जरी करवा ली। बाद में पता चला कि उसे कैंसर था ही नहीं। कुछ वक्त पहले ऐसी ही एक घटना का जिक्र हॉलीवुड एक्ट्रेस लूसी लुइस ने किया था। 22 साल की उम्र में उनके ब्रेस्ट में एक गांठ मिली, जिसे कैंसर समझकर सर्जरी कर दी गई। बाद में पता चला कि वह कैंसरस गांठ नहीं थी। यह सब गलत डायग्नोसिस के कारण हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…