खंडवा में पड़ोसी के 2.30 लाख रुपये चुराकर खेत में गाड़े, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wait 5 sec.

पुलिस के अनुसार ग्राम सालई निवासी गेंदालाल मोरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 से 21 जून के बीच अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे दो लाख 30 हजार रुपये चोरी कर ले गया। शिकायत पर धनगांव थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।