रायपुर में हिंदू संगठनों ने एआई तकनीक द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सनातन धर्म के देवी-देवताओं से जुड़ी भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के विरोध में संगठनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यह सामग्री धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है, जिसे तुरंत हटाकर जिम्मेदारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।