बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने रायपुर में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। वहीं, इस मामले में एसआईटी की जांच तेजी से चल रही है। पुलिस ने मामले में संलिप्त आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।