12 हजार कमाने वाले के खाते में 165 करोड़ का लेनदेन, सीबीआई ने ढूंढ निकाला राशि का स्त्रोत

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी के बैंक खाते में हुए 165 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मामले में सीबीआई ने बड़ी प्रगति की है। एजेंसी ने हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसे राशि के स्रोत और हस्तांतरण की जानकारी मिल गई है। अब सीबीआई आगामी सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। यह मामला 2020 से चर्चा में है, जिस पर अब न्यायिक प्रक्रिया के तहत जांच तेज हो गई है।