बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति नागरिकों को सतर्क करने के लिए सरकार ने तीन विशेष मोबाइल एप सचेत, दामिनी और मेघदूत जारी किए हैं। ये एप मौसम की सटीक चेतावनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, त्वरित सहायता के लिए 1070 और 112 टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध हैं, ताकि हर स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा कवच मिल सके।