Hindi Panchang, 27 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार है. शनिवार को आने वाला प्रदोष व्रत इसलिए और भी महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इस दिन शनिदेव का प्रभाव भी जुड़ जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से शनिदेव के कठिन प्रभाव भी शांत हो सकते हैं.शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन राशियों पर चल रही है उन्हें विशेष तौर पर आज महादेव का रुद्राभिषेक करना चाहिए. शिव साधना से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अशुभता दूर होती है. 27 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 27 June 2026)तिथि - त्रयोदशी (26 जून 2026, रात 10.22 - 27 जून 2026, देर रात 12.53)वार- शनिवारनक्षत्र- अनुराधायोग- साध्य, रवि योगसूर्योदय- सुबह 5.54सूर्यास्त- रात 07.13चंद्रोदय- शाम 5.31चंद्रोस्त- सुबह 3.33, 26 जूनचंद्र राशि- वृश्चिकचौघड़िया मुहूर्तसुबह का चौघड़िया - सुबह 5.25 - सुबह 8.54शाम का चौघड़िया - रात 8.38 - देर रात 12.24राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)राहुकाल - सुबह 8.,55 - सुबह 10.39यमगण्ड काल- दोपहर 2.09 - दोपहर 3.54विडाल योग - रात 10.22 - सुबह 5.26, 28 जूनगुलिक काल - सुबह 5,25 - सुबह 7.10ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 27 June 2026)सूर्य- मिथुनचंद्रमा - वृश्चिकमंगल- वृषभबुध- कर्कगुरु- मिथुनशुक्र- मिथुनशनि- मीनराहु- कुंभकेतु- सिंह27 जून 2026 का राशिफलये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.मेष राशि (Aries)घर-परिवार के पुराने मामलों और भरोसेमंद व्यक्ति की गलती से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य और सावधानी बनाए रखें. कार्यस्थल पर सहयोग कम मिलने से अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन शांत रहकर काम करें.वृषभ राशि (Taurus)पार्टनरशिप और नए बिजनेस की शुरुआत के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा, अचानक बड़े अवसर मिल सकते हैं. नौकरी और पढ़ाई में भी आपकी मेहनत और विचारों की खूब सराहना होगी.मिथुन राशि (Gemini)आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और बिजनेस में ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखें. नौकरी और करियर में नई जिम्मेदारियां व अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.कर्क राशि (Cancer)ऑनलाइन बिजनेस, करियर और नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार और जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक बातचीत होगी.सिंह राशि (Leo)घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर कागजी कामों और स्वास्थ्य को लेकर. गुस्से या लापरवाही से बचें और छात्रों को अनुशासन बनाए रखना होगा.कन्या राशि (Virgo)नई शुरुआत, बिजनेस विस्तार और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. छात्रों और युवाओं को नेतृत्व और सम्मान मिलने के योग हैं.तुला राशि (Libra)पारिवारिक और पुश्तैनी मामलों में समाधान मिलने की संभावना है और ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी. स्वास्थ्य और संतुलित दिनचर्या पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा.वृश्चिक राशि (Scorpio)आत्मविश्वास और समझदारी से आप व्यापार और नौकरी में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. परिवार और समाज में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और युवा अच्छा प्रदर्शन करेंगे.धनु राशि (Sagittarius)खर्चों और निवेश को लेकर सावधानी बरतें क्योंकि कामकाज में दबाव बढ़ सकता है. रिश्तों और स्वास्थ्य दोनों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.मकर राशि (Capricorn)परिवार और व्यापार से जुड़ी अच्छी खबरें मिल सकती हैं तथा बड़े अवसर सामने आएंगे. करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव और मार्गदर्शन सफलता दिलाएगा.कुंभ राशि (Aquarius)नई तकनीक और प्रोफेशनल स्किल्स पर काम करने से करियर में लाभ मिलेगा. सामाजिक सम्मान और कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां मिलने के मजबूत योग हैं.मीन राशि (Pisces)भाग्य का साथ मिलेगा और व्यापार में नई रणनीतियां लाभ दे सकती हैं. करियर, परिवार और सामाजिक जीवन में सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.आज का उपाय कर्ज और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और शनि चालीसा का पाठ करें. आज का लकी कलर काला और नीला रंगShani Sade Sati: शनि की साढ़े साती से इस राशि को 2027 में भी नहीं मिलेगी राहत, नुकसान से बचने के लिए क्या करें? नोट करें उपायDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.