आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में इस समय करीब 1.90 लाख सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से महज 35 हजार शिक्षक ही ऐसे हैं जिन्होंने टेट परीक्षा पास की है। वहीं करीब 85 हजार शिक्षकों के सामने टेट पास करने की अनिवार्यता बनी हुई है।