How Long Does It Take To Build Muscle With Pushups: आजकल हर कोई फिट दिखना चाहता है. इसके लिए कई लोग जिम जा रहे हैं, कई लोग घर पर तरह-तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं और कई लोग कई-कई किलोमीटर की दौड़ लगा रहे हैं, ताकि खुद को इस बदलती लाइफस्टाइल में भी फिट रख सकें. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर जो लोग रोज पुशअप्स मारते हैं, उनको अपनी बॉडी बनाने में कितना समय लगता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं और कैसे आप अपनी बॉडी पुशअप्स मारकर बना सकते हैं.क्या पुशअप्स बॉडी बनाने के लिए बेहतर विकल्प है?रोज 100 पुशअप्स मारने से बॉडी कितने दिनों में बनेगी, यह जानने से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर पुशअप्स मारने से बॉडी बनती है या फिर नहीं बनती है. हेल्थ और फिटनेस पर जानकारी देने वाली वेबसाइट vinmec के अनुसार, यह आसान लेकिन काफी असरदार एक्सरसाइज है. इसको करने के लिए आपको किसी जिम या फिर किसी खास जगह की जरूरत नहीं होती है, आप इसको आसानी से कहीं भी कर सकते हैं. इसको कई फिटनेस रूटीन में शामिल किया जाता है और इसे अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अनुकूलित किया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो नियमित रूप से खेलकूद या फिटनेस गतिविधियों में भाग लेते हैं. इससे कंधों, छाती और बाहों की ताकत बढ़ाने में मदद मिल सकती है.इसे भी पढ़ें - Evening Snacks Craving: शाम के मनपसंद स्नैक्स हो सकते हैं मोटापा बढ़ने का कारण, ऐसे दूर करें अपनी क्रेविंगरोज 100 पुशअप्स मारने से बॉडी कितने दिनों में बनेगी?रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप शुरुआती हैं, तो दूसरे हफ्ते तक आपको अपनी बाहों, छाती और शरीर के दूसरे बड़े हिस्सों में बदलाव महसूस होने लग सकता है. हालांकि, अगर 100 पुशअप्स आपके लिए पहले से ही आसान हैं, तो इससे ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा और यह एक्सरसाइज ताकत बढ़ाने के बजाय एंड्योरेंस ट्रेनिंग जैसी हो सकती है.क्या होते हैं इसके फायदे?अगर आप इसको डेली करते हैं, तो इससे आपके वर्कआउट रूटीन में काफी सुधार होता है और ट्राइसेप्स, पेक्स और कंधे की मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है. हार्ट हेल्थ और बॉडी की स्टैमिना बेहतर हो सकती है. हालांकि, यह ध्यान रखें कि अगर आपसे एक बार में 100 नहीं लगते, तो आप इन्हें चार या फिर पांच सेट में कर सकते हैं.क्या होती है दिक्कत?कई रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि इससे शरीर के आगे के हिस्से यानी छाती और ट्राइसेप्स की मांसपेशियां ज्यादा मजबूत हो जाती हैं, लेकिन पीठ के हिस्से में इसका ज्यादा असर नहीं दिखता है, जिसके कारण शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है. यही कारण है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि आप पुश-अप्स के साथ पुल-अप्स, डिप्स और स्क्वैट्स को भी जोड़ सकते हैं, जिससे शरीर को संतुलन मिलता है. अगर 100 पुश-अप्स करना आपके लिए मुश्किल है, तो आपकी मांसपेशियों को ज्यादा आराम की जरूरत हो सकती है. ताकत बढ़ाने के लिए, आमतौर पर मांसपेशियों को कम से कम 48 घंटे आराम देने की सलाह दी जाती है. पर्याप्त आराम के बिना इन मांसपेशियों पर लगातार जोर डालने से चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है.इसे भी पढ़ें - Onion in Pocket Heat Stroke Myth: क्या जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती, जानें कितना असरदार है बुजुर्गों का यह तरीका?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.