खाक चौक स्थित गयाकोठा तीर्थ के डेवलपमेंट के पेंडिंग कार्य अब तेजी से पूरे हो सकेंगे। इसके विकास कार्यों के लिए 6.7 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि से यहां तर्पण कुंड, छतरी, प्रशासनिक हॉल, शिव मंदिर के जीर्णोद्धार, बाउंड्रीवॉल, फर्श व गेट आदि के रुके हुए काम पूरे किए जाएंगे।