बिलासपुर के सीपत अंतर्गत ग्राम देउरपारा में रविवार रात 11 बजे भोजन के बाद टहलने निकले 17 वर्षीय किशोर हिमांशु साहू की मौत 11 केवी का जर्जर बिजली तार टूटकर गिरने से हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सीपत बिजली कार्यालय के सामने रखकर उग्र प्रदर्शन किया और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।