Chattisgarh Diamond Discovery: महासमुंद में दो सौ टन बल्क के परीक्षण में मिले 5 हीरे, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में प्राकृतिक संसाधन की खोज

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण में बड़ी सफलता मिली है। बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक से 200 टन बल्क सैंपल के परीक्षण में पांच हीरे प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य की खनिज संपदा और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया है। यह उपलब्धि भविष्य में हीरा उद्योग, बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगी।