इतने सारे कोचिंग संस्थानों में सिर्फ आठ से 10 ने ही फायर सेफ्टी नियम व नेशनल बिल्डिंग कोड का पालन करते हुए नगर निगम से फायर एनओसी ली है। बाकी संस्थान बिना फायर एनओसी और बिना अग्नि सुरक्षा के इंतजाम किए ही धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं।