छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, चार दिनों तक बारिश के आसार, 18 जिलों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

Wait 5 sec.

भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश भर में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब बढ़ने वाली है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित 18 से अधिक जिलों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है।