होमी अदजानिया की फ़िल्म 'कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन हैं ने लीड रोल प्ले किया है. मिले जुले रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी शुरुआत जबरदस्त रही. फिर शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद भले ही कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इस रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ने 2012 की ओरिजिनल फ़िल्म 'कॉकटेल' (जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे) की घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर हुई कुल कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए यहां इसके 10वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.कॉकटेल 2 ने 10वें दिन कितना किया कलेक्शन? 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफ़िस पर मजबूती से टिकी हुई है, जबकि अक्षय कुमार की नई रिलीज फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी अच्छा परफॉर्म किया है और और अब भारत में ये एक और बड़े माइलस्टोन के करीब पहुंच रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तोसैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कॉकटेल 2' ने 10वें दिन यानी दूसरे संडे को देश भर में 3791 शो में 4.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.इसी के साथ फिल्म का भारत में 10 दिनों का नेट कलेक्शन अब 83.15 करोड़ हो गया है, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 98.76 करोड़ तक पहुंच गया है.वहीं 'कॉकटेल 2' ने अपने पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ (नेट) कमाए थे.ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म, ये रिकॉर्ड भी बनायाशाहिद कपूर की बनने वाली है तीसरी सबसे बड़ी फिल्मबता दें कि नई रिलीज वेलकम टू जंगल से टफ कंप्टीशन मिलने के बावजूद कॉकटेल 2 अच्छा परफॉर्म रही है. और ये फिल्म हाल के सालों में इसके लीड स्टार्स के लिए सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली फ़िल्मों में से एक बन गई है. इस फिल्म ने शाहिद कपूर की 'देवा' (34.37 करोड़) और 'ओ'रोमियो' (72.99 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को आसानी से पीछे छोड़ दिया है. अब ये + शाहिद कपूर और कृति सेनन की पिछली हिट फ़िल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (2024) के 84.85 करोड़ को पीछे छोड़ने से इंचभर दूर है. 1.65 करोड़ कमाते ही ये इस फिल्म को मात दे देगी और शाहिद के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. दूसरे मंडे हर हाल में फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी.कॉकटेल 2 के बारे मेंहोमी अदजानिया के निर्देशन और लव रंजन व तरुण जैन की जोड़ी द्वारा लिखी गई 'कॉकटेल 2', 2012 की हिट फिल्म का ही अगला हिस्सा (स्पिरिचुअल सक्सेसर) है. इसे प्रोड्यूसर दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने अपने-अपने बैनर - मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है. इस बार, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही है जबकि 2012 की फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी थे. यह भी पढ़ें: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में