Welcome To The Jungle BO Day 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म, ये रिकॉर्ड भी बनाया

Wait 5 sec.

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू दिखाए गए थे. इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं इसी के साथ इसने पेड स्क्रीनिंग में अच्छा परफॉर्म करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की और ओपनिंग वीकेंड पर तो इस फिल्म ने बवाल ही काट दिया. जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, परेश रावल सहित कई स्टार्स से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस कॉमेडी से भरी एंटरटेनिंग फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ का कलेक्शन कर साबित कर दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है. और उम्मीद के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15.75 करोड़ कमाए. वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 20 करोड़ कमाए. जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को तो इस फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया.दरअसल सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 24.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 63.75 करोड़ रुपये हो गई है.यह भी पढ़ें: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में‘वेलकम टू द जंगल’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 24.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है. इसी के साथ ये 4 फिल्मों को पीछे छोड़ साल की छटी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने है जवानी तो इश्क होना है की 61.78 करोड़ की लाइफ टाइम कमाई को पीछे छोड़ इस पोजिशन को हासिल किया है. 2026 की बनी चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म  'वेलकम टू द जंगल' 63.75 करोड़ की नेट  कमाई के साथ 2026 की बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. हालांकि ये अक्षय की 'भूत बंगला' के ओपनिंग वीकेंड को पीछे छोड़कर तीसरी पोजिशन नहीं कर पाई ये है भारत की 2026 की बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में धुरंधर 2 – 466 करोड़ (4-दिन)बॉर्डर 2 – 129.89 करोड़भूत बंगला – 65.65 करोड़वेलकम टू द जंगल – 63.75 करोड़कॉकटेल 2 – 50.1 करोड़‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.ये भी पढ़ें:-2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें