भोपालपट्टनम नगर पंचायत में पहली बारिश ने विकास कार्यों की कलई खोल दी है। नालों की सफाई न होने और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। पिछले पांच वर्षों से चली आ रही इस समस्या से आमजन परेशान हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अब स्थायी समाधान और विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग की जा रही है।