छत्तीसगढ़ के सीएम, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के जिलों में मेडिकल कालेजों को मान्यता मिलने के आसार

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा और कुनकुरी में पांच नए मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। एनएमसी की टीम ने इन कालेजों का निरीक्षण कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि शैक्षणिक सत्र से इनमें से कम से कम तीन कालेजों को मान्यता मिल जाएगी। मान्यता मिलने से प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और डाक्टरों की संख्या में भारी वृद्धि होगी।