पांच माह में चांदी 1.62 लाख और सोना 33,900 रुपये तक टूटा, बड़ी गिरावट से ऊंचे भाव पर खरीदी करने वालों की बढ़ी चिंता

Wait 5 sec.

सोना-चांदी के भाव में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। वर्ष की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद दोनों कीमती धातुओं के दामों में पिछले पांच माह के दौरान उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इससे ऊंचे भाव पर निवेश करने वाले लोगों को सबसे अधिक नुकसान की आशंका सता रही है।