राजधानी रायपुर के बहुचर्चित नव्या मलिक ड्रग मामले में अब ईडी ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एजेंसी मामले में मनी लांड्रिंग और संदिग्ध आर्थिक लेनदेन की जांच करेगी। यदि अवैध लेनदेन एक करोड़ से अधिक पाया जाता है, तो ईसीआइआर दर्ज कर विस्तृत पड़ताल होगी। पूर्व में पुलिस जांच में इस रैकेट से जुड़े 850 से अधिक प्रभावशाली लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है।