भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची अपनी मां और दादी की मौजूदगी में घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी।