कटहल गर्मी और बरसात में मिलने वाला पौष्टिक फल है। इसे स्वाद के साथ ‘न्यूट्रिशन का खजाना’ भी माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी और हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं। ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड साइंस’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, कटहल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स (पौधों से मिलने वाले तत्व) होते हैं। इनमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और कैंसर का रिस्क कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि हर पौष्टिक चीज सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को कटहल से एलर्जी या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज कटहल के हेल्थ बेनिफिट्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- कटहल में कौन-से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- कटहल में फाइबर, विटामिन A, C, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में 100 ग्राम कच्चे कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए- सवाल- कटहल खाने के क्या हेल्थ बेनिफिट्स हैं? जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि कटहल में मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। सवाल- क्या कच्चे व पके कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू एक बराबर होती है और क्या दोनों ही फायदेमंद हैं? जवाब- नहीं, कच्चे और पके कटहल की न्यूट्रिशनल वैल्यू एक जैसी नहीं होती। दोनों में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, लेकिन उनकी मात्रा और शरीर पर प्रभाव थोड़ा अलग हो सकता है। सवाल- कच्चा या पका कटहल खाने के बाद कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जवाब- कटहल के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। नीचे ग्राफिक में देखिए, कटहल के साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए- सवाल- कटहल को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? जवाब- कटहल को कच्चा और पका, दोनों रूपों में खा सकते हैं। पका कटहल वैसे ही स्वादिष्ट लगता है, वहीं कच्चे कटहल की ढेरों रेसिपीज पॉपुलर हैं। जैसेकि- सवाल- क्या ज्यादा कटहल खाने के नुकसान भी हैं? जवाब- हां, इसे ज्यादा मात्रा खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। जैसेकि- सवाल- किन लोगों को कटहल नहीं खाना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को कटहल खाने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह से ही खाना चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- एक दिन में कितना कटहल खाना सुरक्षित है? जवाब- इसकी कोई एक तय मात्रा नहीं है। लेकिन एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए एक दिन में लगभग 1-2 कप (150-300 ग्राम) कटहल खाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। …………………………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गोंद कतीरा के 11 हेल्थ बेनिफिट्स:गर्मी में बॉडी को रखे कूल, फाइबर से भरपूर, जानें किन्हें नहीं खाना चाहिए गर्मियों में शरीर को कूल और एनर्जेटिक बनाए रखना चैलेंजिंग होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स और फूड का सहारा लेते हैं। लेकिन बाजार के शुगरी और कैफीन युक्त ड्रिंक्स सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि प्रकृति ने कुछ ऐसी चीजें दी हैं, जो गर्मी के मौसम में हमें कूल रखने में मदद करती हैं। पूरी खबर पढ़ें…