कीमती धातुओं में गिरावट जारी, रायपुर सर्राफा बाजार मेंतीन दिन में सोना 5,350 और चांदी 18,800 टूटी

Wait 5 sec.

रायपुर सराफा बाजार में इस सप्ताह कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई। तीन दिनों में सोना 5,350 रुपये और चांदी 18,800 रुपये तक सस्ती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर स्थानीय बाजार पर स्पष्ट दिखाई दिया।