Flipkart GOAT Sale 2026: अगर आप कूलर-पंखे से लेकर वॉशिंग मशीन और स्मार्टफोन से लेकर घर का कोई भी दूसरा सामान खरीदना चाहते हैं तो कुछ दिन का इंतजार आपके हजारों रुपये बचा सकता है. दरअसल, फ्लिपकार्ट पर 4 जुलाई से GOAT Sale 2026 शुरू हो रही है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेस से लेकर स्मार्टफोन और घर के बाकी सामान भी भारी बचत के साथ खरीदने का मौका मिलेगा. यह सेल Plus और Black सब्सक्राइबर्स के लिए 24 घंटे पहले लाइव हो जाएगी. फ्लिपकार्ट की इस सेल के बराबर ही अमेजन की प्राइम डे सेल चलेगी. आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट सेल में किन आइटम्स पर डिस्काउंट मिलेगा.हर कैटेगरी के सामान पर छूटफ्लिपकार्ट की GOAT सेल में हर कैटेगरी के सामान पर डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट ने इस सेल को लेकर एक माइक्रोसाइट लाइव की है, जिससे पता चलता है कि सेल में आईफोन 17 समेत कई धाकड़ स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन, कूलर, ब्लूटूथ स्पीकर, बेड के गद्दे, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फर्नीचर समेत कई आइटम्स पर भारी छूट मिलेगी. इतना ही नहीं, सेल के दौरान आप फ्लिपकार्ट से आप टू-व्हीलर की खरीद पर भी पैसे बचा सकते हैं. यानी फ्लिपकार्ट की यह सेल आपको सस्ते से लेकर महंगे तक हर प्रकार के सामान पर छूट पाने का मौका देगी.कितना डिस्काउंट देगी फ्लिपकार्ट?इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने ICIC बैंक, BOBCARD और HSBC से साझेदारी की है. इसका मतलब है कि इन बैंकों के अकाउंट और कार्ड होल्डर को 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. बाकी बैंक ऑफर्स और कैशबैक की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. सेल नजदीक आने पर इस बारे में और जानकारी सामने आ जाएगी. फ्लिपकार्ट ने अभी सस्ते मिलने वाले प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई है, लेकिन ये नहीं बताया है कि इन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा. सेल लाइव होने से पहले कुछ डील्स को रिवील किया जा सकता है और सेल लाइव होते ही सारे डिस्काउंट सामने आ जाएंगे.अमेजन भी ला रही है प्राइम डे सेलअमेजन पर भी प्राइम मेंबर्स के लिए 4 जुलाई से सेल शुरू हो रही है. 6 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा और आईफोन 17 प्रो मैक्स जैसे प्रीमियम फोन पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. सेल लाइव होने से पहले कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप भी सस्ती कर दी है और अब 1499 की जगह 999 रुपये में सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है.ये भी पढ़ें-iPhone 16 पर डिस्काउंट की बारिश, यहां मिल रहा है 20,000 रुपये बचाने का मौका