बस्तर संभाग की बहुचर्चित बोधघाट परियोजना का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। पांच जिलों के 56 गांवों के ग्रामीणों ने विस्थापन और आजीविका संकट को लेकर सर्वे कार्य तुरंत रोकने की मांग की है। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के कोवासी बोमड़ा ने इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखने की चेतावनी दी है।