रविवार को मुख्यालय स्थित चार केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में गर्ल्स कॉलेज केन्द्र पर दो मिनट की देरी से पहुंची दो छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं, जबकि एक छात्रा नया प्रवेश पत्र नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं दे सकी। छात्राएं केन्द्र के बाहर ही रोने लगीं।