एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस

Wait 5 sec.

अगर आप एप्पल के प्रोडक्ट खरीदने की की सोच रहें तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है. कंपनी ने अपने कई MacBook और iPad मॉडल्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण मेमोरी और स्टोरेज की लागत काफी बढ़ गई. जिसकी वजह से एप्पल की ओर से फैसला लिया गया है.कंपनी का कहना है कि अभी टेक इंडस्ट्री में चीज पहले जैसी नहीं है.AI का इस्तेमाल तेजी से किया जा रहा है.जिसके लिए ज्यादा मेमोरी और स्टोरेज की जरूरत होती है.इसी वजह से इन पार्ट्स की कीमत है काफी बढ़ गई है. इसलिए कुछ MacBook और iPad मॉडल्स के दाम बढ़ाने पड़े.Apple ने कई लोकप्रिय मॉडल्स की नई कीमतें जारी की हैं. अपडेट के बाद अब कीमतें इस प्रकार हैं.नई कीमतें लागू होने के बाद एप्पल के कुछ प्रोडक्ट्स पहले की तुलना में ज्यादा महंगे हो गये हैं.MacBook Neo (एंट्री मॉडल):  599 डॉलर- 699 डॉलरMacBook Air 512GB: 1099 डॉलर- 1299 डॉलरMacBook Pro 1TB:  1699 डॉलर- 1999 डॉलरiPad Air 128GB:  599 डॉलर- 749 डॉलरiPad Pro Wi-Fi 256GB:  999 डॉलर- 1199 डॉलरकीमतों में बदलाव के दौरान Apple का ऑनलाइन स्टोर कुछ समय के लिए बंद किया गया था. बाद में स्टोर को दोबारा चालू कर दिया गया है. साथही  प्राइस लिस्ट भी अपडेट कर दी गयीं है. स्टोरेज कंपनियों को मिल रहा फायदारिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ समय में मेमोरी और स्टोरेज से जुड़े कंपोनेंट्स की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसका फायदा उन कंपनियों को मिला है जो इन पार्ट्स को बनाती हैं. बढ़ती मांग के चलते इन कंपनियों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिली है.ये भी पढ़ें- आपका पैसा और डेटा बचा सकती है WhatsApp की यह वॉर्निंग, आ रहा है नया सेफ्टी फीचरइससे पहले भी अप कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की कीमत बढ़ाने के लिए मॉडर्न लाइनअप में बदलाव करती रही है. जिसमें कंपनी कई बार कम स्टोरेज वाले मॉडल को हटाकर ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल को शुरुआती विकल्प बना देती है. जिससे प्रोडक्ट कीमत अपने आप बढ़ जाती है.क्या iPhone भी महंगे होंगे?अगर कंपोनेंट्स की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले समय में iPhone की कीमतों पर भी असर दिखाई दे सकता है. खासकर ज्यादा स्टोरेज और AI फीचर्स वाले मॉडल पहले से महंगे हो सकते हैं. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज़ में AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने के लिए ज्यादा RAM और स्टोरेज की जरूरत होगी. इसी वजह से कंपनियां अब अपने नए डिवाइसेज़ में हार्डवेयर अपग्रेड पर ज्यादा फोकस कर रही हैं.ये भी पढ़ें- Elon Musk करेंगे नया कमाल, Starmind में बनाएंगे 10 लाख एआई सैटेलाइट का नेटवर्क