धोबी घाट पर मुहर्रम के मेले की अनुमति को लेकर महापौर और निगमायुक्त आमने-सामने हो गए हैं। दो दिन पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मेले की अनुमति देने से इंकार कर दिया था, लेकिन गुरुवार दोपहर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अनुमति पत्र जारी कर दिया।