सुबह से ही जिला कोर्ट में मतदान के लिए वकीलों की भीड नजर आई। सुबह 11 बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। 5463 मतदाताओं में से 3558 ने मतदान किया। इस वर्ष 65.12 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले वर्ष के 68.64 प्रतिशत से लगभग साढ़े तीन प्रतिशत कम है।