इंदौर जिले में इस बार मानसून भले ही छह दिन की देरी आया है लेकिन इस बार जून माह में तीन से चार दिन ही हुई वर्षा ने शहर को तरबतर किया है। इंदौर जिले की महू तहसील को छोड़ दे तो इंदौर सहित अन्य सभी तहसीलों में पिछले साल के मुकाबले इस बार जून में ज्यादा वर्षा हुई है।