छत्तीसगढ़ के 3 गंभीर आपराधिक मामलों में सुप्रीम कोर्ट सख्त; राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी से जुड़े तीन गंभीर मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इन मामलों में हाई कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके खिलाफ आरोपियों ने शीर्ष अदालत में अपील की है। सुप्रीम कोर्ट की विभिन्न पीठों ने अब सरकार से जवाब तलब किया है, जिससे प्रदेश में कानूनी हलचल तेज हो गई।