कंक्रीट के जंगल में घुट रहे पेड़ों को मिलेगी नई जिंदगी, बिलासपुर नगरीय प्रशासन का सख्त रुख

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के शहरों में पर्यावरण संरक्षण के तहत नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक रेमेजियस एक्का ने कड़ा दिशानिर्देश जारी किया है। इसके तहत सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों और सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि पेड़ों के चारों तरफ एक मीटर के दायरे को कंक्रीट और पेवर ब्लॉक से पूरी तरह मुक्त रखा जाए।