खातीवाला टैंक स्थित रिजवानी उद्यान क्षेत्र के नर्मदा जल की जांच में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है। क्षेत्र के नलों से आने वाला पानी देखने में तो साफ नजर आता है, लेकिन इसे पीने के बाद रहवासी बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और संक्रमण के शिकार हो रहे हैं।