छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार देर रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर करीब 15 से 20 किलो पुराने चांदी के बर्तन चोरी कर फरार हो गए।