सेफ क्लिक 2.0: प्रदेश में 50 हजार गांवों तक पहुंचाया जा रहा जागरूकता अभियान

Wait 5 sec.

गांवों तक स्मार्टफोन, इंटरनेट और डिजिटल भुगतान की पहुंच बढ़ने के साथ साइबर अपराधियों ने भी अपने निशाने बदल लिए हैं। यही वजह है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने अपने राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 को शहरों से आगे बढ़ाकर 50 हजार से अधिक गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।