कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अंतर्गत सोमवारी बाजार में स्थित एक फर्नीचर दुकान में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस विधिक हादसे में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का सोफा सेट, कुर्सियां, टेबल और कच्चा माल जलकर खाक हो गया।