Cocktail 2 Worldwide Box office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी इन दिनों रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो चुका है. फिल्म की कमाई अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने 3 और नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.'कॉकटेल 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शनकोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'कॉकटेल 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन किया है. फिल्म का 8 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127.95 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 92.99 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 34.96 करोड़ हो चुका है. 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. यह भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' की दहाड़, वर्ल्डवाइड की रिकॉर्ड तोड़ कमाई'कॉकटेल 2' ने 'कॉकटेल' को पछाड़ाफिल्म 'कॉकटेल 2' ने 8वें दिन साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन 123.38 करोड़ रहा. इसी के साथ ही शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.शाहिद की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनीकोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'कॉकटेल 2' ने शाहिद कपूर की आखिरी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' (123.1 करोड़) को भी पछाड़ दिया है और इसी के साथ ही ये वर्ल्डवाइड एक्टर की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. यह भी पढ़ें: सनी देओल-मीनाक्षी शेषाद्रि की 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने कमाया था 700% प्रॉफिटशाहिद की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में1. पद्मावत- 560 करोड़2. कबीर सिंह- 368.3 करोड़3. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया- 133.64 करोड़4. कॉकटेल 2- 127.1 करोड़5. ओ रोमियो- 123.1 करोड़2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 'कॉकटेल 2'इसके साथ ही फिल्म 'कॉकटेल 2' ने एक और रिकॉर्ड सेट कर दिया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने 'ओ रोमियो' को पछाड़ दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट...1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़3. भूत बंगला- 292.64 करोड़4. कॉकटेल 2- 127.95 करोड़5. ओ रोमियो- 123.1 करोड़6. है जवानी तो इश्क होना है- 84.53 करोड़7. पति पत्नी और वो दो- 77.81 करोड़8. मर्दानी 3- 77.12 करोड़9. द केरल स्टोरी 2- 61.25 करोड़10. मैं वापस आऊंगा- 51.44 करोड़बहरहाल, 'कॉकटेल 2' के बारे में बात की जाए तो ये सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. ये एक हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. हालांकि, सीक्वल की कहानी फर्स्ट पार्ट से बिल्कुल अलग है और कैरेक्टर्स भी काफी अलग हैं.