इंदौर नहीं आना चाहता था, आना पड़ा, यहां लोगों ने बहुत प्यार दिया, प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Wait 5 sec.

मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला 25 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे 24 और 25 जून को मुख्यपीठ जबलपुर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रूसिया के साथ युगलपीठ में सुनवाई करेंगे। 23 जून 2026 मंगलवार को इंदौर पीठ में न्यायमूर्ति शुक्ला का अंतिम कार्य दिवस था।