नगर निगम भोपाल ने मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने नगर निगम पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।