Tech Tips: स्मार्टफोन इस आधुनिक दुनिया में लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. खासतौर पर युवाओं में स्मार्टफोन का क्रेज काफी देखा जाता है. उन्हें इस डिवाइस को अपने सभी कामों में इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद आता है. लेकिन कई बार स्मार्टफोन की बैटरी लोगों को अक्सर परेशान करती है. ज्यादातर फोन डिस्चार्ज होने पर लोग तुरंत अपने चार्जर से फोन को चार्ज करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन का चार्जर ही बैटरी को खराब कर रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई.चार्जर से कैसे खराब हो जाती है फोन की बैटरीदरअसल, फोन की बैटरी जब चार्ज होती है तो उसमें एक केमिकल रिएक्शन होता है. वहीं, बैटरी को सुरक्षित तरीके से काम करने के लिए एक समान वोल्टेज और बिजली की जरूरत होती है. अब अगर आपके फोन का चार्जर ज्यादा या कम बिजली खींच रहा है तो इससे सीधे आपके फोन की बैटरी पर असर पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर स्मार्टफोन की बैटरी बुरी तरह से खराब हो सकती है.कई बार लोगों के फोन का असली चार्जर खो जाता है तो उसकी जगह पर लोग लोकल चार्जर खरीद लेते हैं तो डिवाइस की बैटरी को जाने-अनजाने में ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोकर चार्जर सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखते हैं.कैसे लगाएं पताअब अगर आपको शक है कि आपका चार्जर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो आप भी कुछ आसान तरीकों से इसका पता लगा सकते हैं.चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म होनाअगर आपका फोन चार्जिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो ये संकेत है कि चार्जर खराब हो रहा है.बैटरी बहुत धीरे या बहुत तेजी से चार्ज होनाअगर पहले के मुकाबले फोन की बैटरी जरूरत से तेज या फिर जरुरत से धीरे चार्ज हो रही है तो आपको अपने चार्जर की तुरंत जांच करवानी चाहिए.चार्जिंग का बार-बार रुकनास्मार्टफोन के चार्जिंग के दौरान अगर बार-बार कनेक्शन टूट रहा है या फिर फोन बार-बार चार्जिंग ऑन या ऑफ कर रहा है तो समझ जाइए कि चार्जर खराब हो चुका है.चार्जर का जरूरत से ज्यादा गर्म होनाअगर फोन चार्जिग के दौरान चार्जर जरुरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो बिलकुल भी इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि ऐसी स्थिति में कई बार चार्जर ब्लास्ट हो जाते हैं.यह भी पढ़ें: सोलर पैनल खरीदने से पहले जानें Thin-Film और Monocrystalline में किसकी लाइफ है सबसे ज्यादा?