श्री महाकाल मंदिर को होने वाली आय में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस वर्ष ये आंकड़ा 142 करोड़ तक पहुंच गया। यानी डेढ़ अरब से कुछ कम। इस आय में दान के रूप में 78 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। लड्डू प्रसादी के विक्रय से 65 करोड़ रुपये की आय हुई।