इंदौर में करोड़ों की जमीन को लेकर विवाद में गुंडों ने दो पुलिसकर्मियों को पीटा, 16 टांके आए

Wait 5 sec.

डायल-112 के जवानों को बदमाशों ने इस कदर पीटा कि कांस्टेबल विजय सिकरवार को सिर में 16 और कांस्टेबल आशीष शर्मा को 8 टांके आए हैं। आरोपियों ने कांस्टेबल आशीष का मोबाइल छीनकर मारपीट का वीडियो भी डिलीट कर दिया। पुलिस ने दो दिन तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।