छत्तीसगढ़ के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड: विधायक निधि के कामों में खुशवंत साहेब सबसे आगे, सुनील सोनी सबसे पीछे

Wait 5 sec.

रायपुर जिले की सात विधानसभाओं में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की स्थिति असंतुलित है। जिले में कुल स्वीकृत कार्यों में से 46 प्रतिशत अधूरे हैं और 29 प्रतिशत अभी प्रारंभ भी नहीं हुए हैं। इन विसंगतियों के बावजूद निर्माण एजेंसियों को कुल राशि का 50 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया गया है।