सड़क के एक हिस्से पर दर्जनों दोपहिया और चारपहिया वाहन कतारबद्ध खड़े थे, जबकि बचे हुए संकरे हिस्से से दोनों दिशाओं का ट्रैफिक निकालने की कोशिश हो रही थी। नतीजा यह रहा कि यहां तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और सैकड़ों लोग परेशान होते रहे।