उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 जून 2026 को उत्तर-पश्चिम के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर वाली इमारत में भीषण आग लग गई. जिसमें कम से कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई. आग लगने के बाद कई लोग बिल्डिंग के अंदर ही फंस गए थे इसलिए कुछ छात्रों को जान बचाने के लिए बिल्डिंग की पहली मंजिल से नीचे कूदना पड़ा था. दावा: इसी बीच सोशल मीडिया पर बिल्डिंग में लगी आग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खिड़की के जरिए एक बच्चे को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को लखनऊ की घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो लखनऊ का नहीं है बल्कि अमेरिका के न्यू यॉर्क (New York) शहर के ब्रॉन्क्स इलाके की एक इमारत में लगी आग का है.यह वायरल वीडियो हालिया नहीं है बल्कि साल 2010 का है जब न्यू यॉर्क शहर के ब्रॉन्क्स की एक इमारत में आग लग गई थी, और इस आग के बीच कुछ बच्चों को इस बिल्डिंग से बाहर निकाला गया था. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स (यहां और यहां) मिलीं जिनमें इस घटना को न्यू यॉर्क के ब्रॉन्क्स इलाके का बताया गया था.यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें वायरल तस्वीर से मेल खाते हुए दर्शय New York Post की इस न्यूज रिपोर्ट में मिले.16 फरवरी 2010 को छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक, "ब्रॉन्क्स में पेल्हम पार्कवे हाउस में आग लग गई थी और पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी. इस बीच 18 साल की वेनेसा स्कॉट ने अपनी 7 महीने की कजिन को खिड़की के बाहर लटका दिया था ताकि वह सांस ले सके. बाद में फायरफाइटर्स ने सीढ़ी का इस्तेमाल करके वेनेसा और उसके बाकी परिवार को बचाया था."दोनों घटनाओं में समानताओं को यहां देखा जा सकता है. कीवर्ड सर्च में हमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य HuffPost की 18 अप्रैल 2010 की इस न्यूज रिपोर्ट में मिले. इस रिपोर्ट में वायरल तस्वीर के बारे में लिखा था कि, "इस तस्वीर में ब्रॉन्क्स के एक अपार्टमेंट में आग लगने के बाद 7 महीने की बच्ची को पांचवीं मंजिल की खिड़की से खतरनाक हालत में लटकाए हुए दिखाया गया है."रिपोर्ट में लिखा था कि, "यह तस्वीर पड़ोसी माया टकर ने ली थी, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि छोटी जानिवा एलेक्जेंड्रा मौत के कितने करीब पहुंच गई थी, इससे पहले कि फायरफाइटर्स की मदद से उसे सुरक्षित निकला जा सकतें."इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. जाहिर है यह तस्वीर पुरानी है और 2010 से इंटरनेट पर मौजूद है जबकि मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के अलीगंज इलाके की इमारत में आग 22 जून 2026 को लगी है. वायरल तस्वीर का लखनऊ में हुई घटना से कोई संबंध नहीं है. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. राज्य पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, घटना की पड़ताल के लिए SIT का गठन किया गया है. निष्कर्ष: न्यू यॉर्क शहर के ब्रॉन्क्स इलाके की एक इमारत में लगी आग की पुरानी तस्वीर को लखनऊ में आग लगने की हुई हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)पीएम मोदी के 320 बार ऐप्सटीन आइलैंड जाने के वायरल दावे का सच