Monsoon Update: इंदौर में झूम के आया मानसून, 48 घंटे में 70 मिमी बारिश से तरबतर हुआ शहर, आज भी झमाझम के आसार

Wait 5 sec.

मौसम विभाग ने बुधवार को मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की आधिकारिक घोषणा की। दोपहर में हुई झमाझम ने इस मौसम की पहली बार शहरवासियों को जोरदार वर्षा का अहसास करवाया और गर्मी व उसम से निजात दिलवाई। देर रात तक शहर में रुक रुककर वर्षा का सिलसिला जारी रहा।