सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवरा में सोमवार देर रात मजदूरी कर लौट रहे 19 श्रमिकों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से 4-5 की हालत गंभीर बनी हुई है।